CM Ladli Behna मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्ति करण और उनके आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है इस योजना का नाम है लाडली बहना योजना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है|

राज्य में रहने वाली गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिससे वह अपने जीवन में आर्थिक स्थिरता ला सके|

 

 

CM Ladli Behna Yojana 2024

राज्य का नाम मध्य प्रदेश
योजना Chief Minister Ladli Behna Yojana
प्रारंभ तिथि 05 मार्च 2023
लाभार्थी महिलायें
योजना के लिए महिला की आयु सीमा 21 से 60 वर्ष
प्रति माह भुगतान राशि 1250/- रुपये
आधिकारिक वेबसाईट cmladlibahna.mp.gov.in

सीएम लाडली बहन योजना का मुख्य उद्देश्य

cmladli behna सीएम लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना | ताकि राज्य में रहने वाली सभी महिलाएं आर्थिक रूप से समर्थ हो सके इस योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान करती है| Chief Minister Ladli Behna Yojana जिससे सभी महिलाएं अपने मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण रूप से पूरा कर सकती है इसके साथ ही लाडली बहना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य शिक्षा और पोषण के सुधार पर भी अपना ध्यान केंद्रित करती है| Ladli Behna Yojana MP

 

CM Ladli Behna Yojana के लाभ

मासिक आर्थिक सहायता – इस योजना के तहत जो भी पत्र महिलाएं हैं उन सभी को 1250/- रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जो उनके रोजमर्रा के खर्चों में काफी मददगार रहता है|

स्वास्थ्य और पोषण – लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को स्वस्थ और पोषण से संबंधित सेवाओं का भी लाभ मिलता रहता है| जिसकी वजह से महिलाओं की स्वास्थ्य से जुड़े सुविधा का लाभ मिलता है|

शिक्षा का समर्थन – इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूकता प्रदान करती है और उन्हें शिक्षा से जुड़े सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करती है | 

 

सीएम लाडली बहनयोजना पात्रता

Ladli Behna सीएम लाडली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को ध्यान में रखते हुए आवेदन करें|

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक मध्य प्रदेश का स्थानीय निवासी होना चाहिए|
  • योजना के लिए महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए| 
  • योजना के लिए पात्र विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलायें|

 

CM Ladli Behna Yojana अपात्रता 

  • जिन महिलाओं की स्वयं या फिर परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 5 लाख से अधिक है वह महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र हैं|
  • इसके अलावा परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता ना हो|
  • जिन महिलाओं के परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार या फिर राज्य सरकार के शासकीय विभाग द्वारा रिटायर्ड होने के बाद पेंशन प्राप्त कर रहा हो वह महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र हैं|
  • वह महिलाएं जो राज्य सरकार अथवा भारत सरकार के किसी भी योजना के अंतर्गत 1250/- रुपए से अधिक राशि प्राप्त कर रही हो वह इस योजना के लिए अपात्र हैं|
  • वे महिलाएं जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार या फिर राज्य सरकार द्वारा मनोनीत बोर्ड, मॉडल, उपक्रम, के अध्यक्ष संचालन या फिर सदस्य हो|
  • वे महिलाएं जिनके परिवार का कोई भी सदस्य स्थानीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि हो (केवल पंच एवं उप सरपंच को छोड़कर)
  • वे महिलाएं जिनके परिवार के सदस्यों के पास कुल 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो वह महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र है|
  • वे महिलाएं जिनके परिवार के सदस्यों के नाम चार पहिया वाहन हो वह महिलाएं इस योजना के लिए अपात्रता है केवल ट्रैक्टर को छोड़कर|

 

लाडली बहना योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • समग्र आईडी (अनिवार्य)
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • फोटो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र, आदि।

 

लाडली बहन योजनाके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया | Ladli Behna Yojana Online Apply

  • लाडली बहना योजना मैं आवेदन करने के लिए आप अपने ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय या फिर सरकार द्वारा जगह-जगह पर कैंप लगाए जाते हैं| वहां से आप लाडली बहना योजना फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं|
  • इस फॉर्म में दिए गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरने के बाद कार्यालय में सबमिट कर दे|
  • इस फॉर्म को सबमिट करने के बाद सरकार द्वारा आपके सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी| जांच में सभी मापदंडों को उचित पाने के बाद पात्र महिला को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा|

CM Ladli Behna Yojana

 

     CM Ladli Behna Yojana आवेदन और भुगतान की स्थिति कैसे जांचें 

  • आवेदन की स्थिति जांच के लिए आधिकारिक वेबसाईट cm ladli bahna mp gov in पर जाएं|

 

CM Ladli Behna Yojana

 

  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको आवेदन क्रमांक या फिर सदस्य समग्र क्रमांक को भरना है इसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और ओटीपी भेजे वाले ऑप्शन पर क्लिक कर आगे बढ़े|

 

  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा उसे ओटीपी को दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए खोज वाले बटन पर क्लिक करें|

 

CM Ladli Behna Yojana

 

 

For Any Query

 

Mukhyamantri Ladli Behna Yojana

मध्यप्रदेश

ई मेल: – cmlby.wcd@mp.gov.in

हेल्पलाइन नंबर: – 0755-2700800